PAN Aadhar Linking से जुड़े 8 सवाल के जवाब, चेक Stutas

PAN Aadhar Linking पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फिर से तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। पहले आधार से पैन कार्ड को लिंक करने के लिए 31 मार्च 2023 की तिथि तय थी। लेकिन आयकर विभाग के तरफ से इस डेडलाइन को अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब पैन कार्ड धारक 30 जून 2023 तक अपने आधार के साथ लिंक कर सकते हैं।

इसके लिए ₹1000 जुर्माना के तौर पर देना होगा। आप 30 जून 2023 के बाद अपना टाइम को आधार से लिंक करते हैं तब आपको ₹10000 जुर्माना देना पड़ सकता है। नहीं करने पर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम जानते हैं से PAN Aadhar Linking जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब।

 

 1.सवाल 31 मार्च के बाद पैन कार्ड पर क्या असर होगा।

दरअसल अब पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। पहले 31 मार्च 2023 तक आधार को पैन से लिंक करना आवश्यक था। अब आयकर विभाग ने कहा है कि इस अवधि को 3 महीने तक विस्तारित की जाती है। 30 जून 2023 तक यदि आप पैन को आधार से लिंक नहीं करवाते हैं तब आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। पहले की तरह आपका पैन कार्ड 30 जून 2023 तक एक्टिव रहेगा।

2. सवाल 30 जून के बाद क्या होगा?

जवाब आयकर विभाग के अनुसार 30 जून 2023 तक PAN Aadhar Linking नही होने पर 1 जुलाई 2023 के बाद आपका पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। आपके पैन कार्ड सिर्फ एक कागज का टुकड़ा भर रह जाएगा।

PAN Aadhar Linking

PAN Aadhar Linking

3. सवाल पैन कार्ड निष्क्रिय होने का क्या नुकसान है।

जवाब पैन कार्ड के निष्क्रिय होने पर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं भर पाएंगे और ना ही टैक्स रिफंड मिल पाएगा। निष्क्रिय रहने पर उस अवधि में रिफंड पर ब्याज भी नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा टीडीएस और टीडीएस की कटौती उच्च दर पर किया जाएगा। जैसा कि आयकर अधिनियम में प्रावधान है।

अतिरिक्त फाइनेंस से जुड़ी कई कार्य बाधित होंगे। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर ₹50000 से अधिक जमा निकासी पर भी रोक लग जाएगी। साथ ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग म्यूचुअल फंड में निवेश करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

4. सवाल PAN Aadhar Linking क्या सभी के लिए ज़रूरी है।

जवाब नही । PAN Aadhar Linking कुछ राज्यों के लिए जरूरी नहीं है। 1 जुलाई 2017 तक ज़ी न्यूज़ का पैन कार्ड जारी किया गया है और उनके पास आधार कार्ड भी है उस यूजर के लिए लिंकिंग जरूरी है। हालांकि PAN Aadhar Linking जम्मू एंड कश्मीर, असम मेघालय के निवासी के लिए जरूरी नहीं है। तथा वैसे और निवासी जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है तथा वह भारत के नागरिक नहीं है। उन सभी के लिए भी PAN Aadhar Linking आवश्यक नही है।

5. सवाल PAN Aadhar Linking करने पर पैसे भी लगते हैं।

जवाब हां, सरकार की नई डेट लाइन जारी के अनुसार यदि आप 30 जून 2023 तक PAN Aadhar Linking करते हैं तो आपको ₹1000 जुर्माना के रूप में देना होगा। इस डेट लाइन के बाद आप आधार पेन के साथ लिंक करते हैं तो आपको ₹10,000 जुर्माना देना पड़ सकता है। दरअसल आयकर अधिनियम की धारा 272B के तहत ₹10,000 जुर्माना का प्रावधान है। बता दें कि अब तक 51 करोड़ से अधिक PAN Aadhar Linking किया जा चुका है।

6. सवाल PAN Aadhar Linking 🆓 फ्री क्यों नहीं है।

जवाब दरअसल साल 2017 से PAN Aadhar Linking पर सरकार जोर दे रही है। इसके लिए कई बार डेटलाइन को बढ़ाई गई। उस समय PAN Aadhar Linking पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था। पहली बार वर्ष 2022 में आयकर विभाग की तरफ से PAN Aadhar Linking पर 500 रुपए जुर्माना की बात कही।
जिसे बढ़ाकर अब ₹1000 कर दिया गया। यदि निश्चित डेट पर अब भी लिंक नहीं कराया गया तब यह जुर्माना ₹10000 तक देना पड़ सकता है।

PAN Aadhar Card Linking

PAN Aadhar Card Linking

7. सवाल निष्क्रिय PAN Card कभी एक्टिव होगा।

जवाब यदि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुआ तब आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसे लिंग कराने के लिए ₹10000 जुर्माने देने होंगे। लेकिन दोबारा एक्टिव होने में समय लग सकता है।

8. सवाल PAN Aadhar Linking कैसे करें?

जवाब– सबसे पहले https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar लिंक पर जाएं। यहां होमपेज पर पर दो फ़ील्ड होंगे जहां टैक्सपेयर्स को पैन और आधार नंबर दर्ज करनी होगी।

  • इसके बाद आपको एक पॉप-अप मैसेज मिलेगा।
  • यदि आधार और पैन लिंक हैं, तो मैसेज इस प्रकार होगा: “आपका पैन पहले से ही दिए गए आधार से जुड़ा हुआ है”।
  • यदि लिंक नहीं हैं, तो स्क्रीन पर मैसेज दिखाई देगा: “पैन आधार से लिंक नहीं है।
  • कृपया अपने आधार को पैन से लिंक करने के लिए ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें”।
  • अंत में आधार-पैन लिंक करने के बाद टैक्सपेयर्स को ये मैसेज दिखाई देगा:
  • आपका आधार-पैन लिंकिंग रिक्वेस्ट यूआईडीएआई को वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया है।
  • कृपया बाद में होम पेज पर ‘लिंक आधार स्टेटस‘ लिंक पर क्लिक करके स्टेटस चेक करें।

Free Ration Card Aadhar Linking आधार राशन को कैसे जोड़े

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां

क्लिक करें : CLICK HERE

 

PAN Aadhar Card Linking नई डेट लाइन जारी, इन लोगो को ज़रूरी नहीं है लिंक करना, ₹1000 देने होंगे

 

Online Bihar

https://onlinebihar.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *