कैसे हुई थी One Time Password की शुरुआत? जानिए क्या होता है OTP सिस्टम

One Time Password:- OTP क्या है? OTP का इस्तेमाल लगभग सभी ऑनलाइन प्रक्रिया में होती है। OTP का पुरा नाम One Time Password है। क्या आप जानते हैं । One Time Password की खोज किसने किया था। और OTP कितने प्रकार के होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से (Source दैनिक जागरण)

One Time Password
आजकल हमें किसी पर साइट पर अकाउंट बनाना हो या ऑनलाइन पेमेंट करना हो सभी जगह हमें ओटीपी का इस्तेमाल करना पड़ता है। क्या आपको पता है ओटीपी क्या है और इसकी शुरुआत कब और कैसे की गई। आज के इस आर्टिकल में वन टाइम पासवर्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां

क्लिक करें : CLICK HERE

आइए विस्तार से जानते हैं (One Time Password) क्या है? यह किस प्रकार से काम करता है। OTP कैसे जनरेट किया जाता है। OTP कितने प्रकार की होती है। जिसका जिक्र हम इस आर्टिकल में करते हैं।

OTP (One Time Password) क्या होता है।

ओटीपी का इस्तेमाल आमतौर पर सभी ऑनलाइन प्रक्रिया में किया जाता है। इसका पुरा नाम One Time Password है। OTP एक प्रकार का सिक्रेट कोड होता है। जो 4 अंको से लेकर 8 अंको तक होता है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऑनलाइन आवेदन मे किया जाता है।

 

One Time Password

One Time Password

 

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को पुरा करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी के द्वार भेरीफाई किया जाता है। इसे दर्ज करने के बाद ही ट्रांजेक्शन को पुरा किया जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे लिमिट समय के भीतर दर्ज करनी होती है। OTP का इस्तेमाल दुबारा नहीं किया जा सकता है। एक बार इस्तेमाल के बाद यह एक्सपायर हो जता है।

OTP कैसे काम करता है?

आपको बता दें कि One Time Password को जनरेट करने के लिए दो इनपुट (पहला Seed और दूसरा Moving Factor) का इस्तेमाल किया जाता है। जब आर्थेटिकेशन सर्वर पर नया अकाउंट बनाया जाता है उस समय Moving Factor का इस्तमाल किया जाता है। जिसकी वजह से हमें हर बार नया OTP देखने को मिलता है। क्योंकि मूविंग फैक्टर बदलता रहता है।One Time Password की सिक्योरिटी सबसे सुरक्षित होती है। इसको बदलना और ट्रेक करना काफी मुश्किल काम है। आसान भाषा में कहे तो इसका अनुमान लगाना मुश्किल होता है।

One Time Password की खोज किसने किया था?

OTP की खोज Leslie Lamport ( लेसली लेंपर्ट) के द्वारा की गई थी। लेसली लेंपोर्ट ने 1980 के दशक में पहली बार इस अल्गोरिदम का इस्तेमाल किया था। यह एक One-Way Function (F) का इस्तेमाल करता था। इस Algorithm में Seed और Hash Function का इस्तेमाल किया गया था।

One Time Password कितने प्रकार के होते हैं।

HOTP को Hash Based Message Authentication Code के नाम से जाना जाता है । यह One Time Password एक Event आधारित पासवार्ड होता है। जिसमे OTP की कोई समय सीमा निर्धारित नही होती है। यानी यह जबतक वैलिड होता है जबतक आप नया OTP जनरेट नही करते हैं।

टाइम बेस OTP

इसके नाम से ही आपको पता चल गया होगा यह यह एक टाइम बेस One Time Password होता है। इसमें 30 सेकंड से लेकर 60 सेकंड तक समय निर्धारित होती है। इस समय सीमा को Timestep कहा जता है। यदि तय समय में इसे वेलिडेट नही करते हैं तो इसकी अवधि समाप्त हो जाती है।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां

क्लिक करें : CLICK HERE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *