Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025 (bihar): अगर आप भी बिहार राज्य के किसान हैं और आपका भी रबी फसल के नुकसान के लिए मुआवजा राशि यदि ₹15,हजार से ₹20 हजार तक राशि प्राप्त करना चाहते हैं? तो यह जानकारी आपके लिए है। यहां हम आपको संपूर्ण जानकारी बिहार फसल सहायता योजना 2025 के बारे में बताएंगे। आप इस पूरा लेख इसे अंत तक पढ़ें ताकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपका पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
Rabi Fasal bihar Sahayata Yojana 2025 का उद्देश्य और समय सीमा
रवि फसल योजना के तहत, बिहार सरकार बिहार के किसानों को रबी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है। इच्छुक किसान भाई 31march 2025 तक इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन करने से पहले किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास सभी दस्तावेज़ और योग्यता हो। इस में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ों की सूची, और महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में संपूर्ण जानकारी बताएंगे।
Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025?
यह सरकारी योजना जिसका उद्देश्य किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा राशि प्रदान करना है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बिहार में बाढ़, सूखा, या अन्य कारणों से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए यह योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई है।
बिहार मैं जिस क्षेत्र की किसान अपनी फसल के नुकसान की स्थिति में ₹15,हजार से ₹20 हजार तक का मुआवजा राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि किसान की हुई फसल नुकसान की सीमा पर निर्भर करती है।
मानदंड पात्रता: Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025(bihar)
बिहार रवि फसल योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को निम्नलिखित योग्यता पूरी करना होगा
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों।
- आवेदक का पेशा खेती हो बिहार राज्य का किसान हो जिसका आपदा से क्षति हुई हो
- आवेदक रैयत (जमीन मालिक) या गैर-रैयत (भूमिहीन किसान) हो सकता है।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिक होनी चाहिए।
- जिस किसान के पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि हो।
मुआवजा हेतु विभिन्न जिलोें मे किन फसलोें को अधिसूचित किया गया है
फसल का नाम | अधिसूचित जिलोें की संख्या |
गेहूं | राज्य के सभी 38 जिलो मेें |
मकई / मक्का | राज्य के 31 जिलो में |
ईख / गन्ना | राज्य के 22 जिलो मे |
चना, अरहर, राई-सरसों और मसूर | 17, 16, 37 और 34 जिलों में |
आलू व प्याज | राज्य के 15 जिलो मे |
गोभी, बैंगन, टमाटर और मिर्च | राज्य के 10 – 12 जिलो में |
कितने रुपयो का मिलेगा मुआवजा – बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2025?
क्षति का प्रकार | क्षतिपूर्ति राशि |
20% तक की क्षति पर | ₹7,500 प्रति हेक्टेयर (अधिकतम ₹15,000) |
20% या इससे अधिक की क्षति पर | ₹10,000 प्रति हेक्टेयर (अधिकतम ₹20,000) |
आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची : Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025 (bihar)
रैयत किसानों के लिए
- किसान रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर आधार कार्ड से नंबर जुड़ी होना चाहिए
- ईमेल आईडी
- प्रमाण पत्र या लगान रसीद।
- स्व-घोषणा पत्र
गैर-रैयत किसानों के लिए:
- किसान रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- बैंक खाता पासबुक।
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ी होनी चाहिए
- ईमेल आईडी।
- स्व-घोषणा पत्र (वार्ड सदस्य या कृषि सलाहकार द्वारा प्रमाणित)।
इन सभी दस्तावेज़ों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा।
How to Apply For Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025(bihar)
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सहकारिता विभाग के विभागीय पोर्टल- https://state.bihar.gov.in/cooperative अथवाई-सहकारी मोबाइल ऐप (प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- कृषि विभाग के डी.बी.टी. पोर्टल पर निबंधित किसान सीधे योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। अनिबंधित किसानों को आवेदन हेतु डी0बी0टी0 पोर्टल पर निबंधन कराना आवश्यक होगा।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत निबंधित किसान सिर्फ रैयत श्रेणी अथवा आंशिक रूप से रैयत तथा गैर-रैयत श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन हेतु सभी श्रेणी के किसानों को बुआई की गई फसल, बुआई क्षेत्र से संबंधित भूमि की विवरणी यथा-खाता संख्या, खेसरा संख्या, थाना संख्या एवं कम्प्यूटराइज जमाबंदी संख्या अथवा बुआई के कुल रकबा की जानकारी देना अनिवार्य है।
- सभी श्रेणी के किसानों को आवेदन के समय विहित प्रपत्र में भरे हुए स्व-घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। परन्तु, गैर-रैयत एवं आंशिक रूप से रैयत एवं गैर-रैयत श्रेणी के किसानों को मुखिया/सरपंच/वार्ड सदस्य एवं कृषि समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिहस्ताक्षरित घोषणा-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
- स्व-घोषणा पत्र मोबाइल ऐप e-sahakari अथवा विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
आवेदन के समय किसानों द्वारा एंड्रायड मोबाइल के माध्यम से आवेदित भूमि का Geo-coordinates दिया जाना है। - योग्य ग्राम पंचायतों के रैयत श्रेणी एवं आंशिक रूप से रैयत तथा गैर-रैयत श्रेणी के आवेदक किसानों को सत्यापन के पूर्व भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा अद्यतन राजस्व रसीद अपलोड करना अनिवार्य होगा।
- योग्य ग्राम पंचायतों के आवेदक किसानों को सत्यापनोपरान्त DBT के माध्यम से आधार लिंक्ड बैक खाता में सहायता राशि का भुगतान।
- गलत अथवा भ्रामक जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकृत माने जाएंगे।
Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025(bihar) का लाभ क्यों महत्वपूर्ण है?
यह योजना आर्थिक रुप से कमजोर किसानों को मजबूत बनाने में सहायक होती है। प्राकृतिक आपदाओं से फसल हुई छती नुकसान से किसानों को बड़ी कठिनाइयों का झेलना पड़ता है सामना करना पड़ता है इससे बिहार में गरीब किसानों को बहुत ही सराहनीय कार्य होगा इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार किसानों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है।
For Apply Online | Click Here (Soon) |
Check Official Notice | Click Here |
किसान निबंधन / रजिस्ट्रैशन संख्या | Click Here |
Official Website | Click Here |

बिहार सेवा यूट्यूब चैनल और वेब पोर्टल www.onlinebihar.in एक गैर सरकारी मिशन का नाम है. सरकार से इस पोर्टल या चैनल का कोई सम्बंध नहीं है. हमारा प्रयास है कि हम सरकारी योजनाओं की जानकारी ज़न ज़न तक पहुंचाये और आज के डिजिटल युग मे लोगों को तकनीकी ज्ञान निशुल्क प्रदान कर एक प्रगतिशील और समुन्नत समाज की रचना मे अपना युगधर्म निभाए. मैं रंजन, बिहार के औरंगाबाद से हूं. मैंने 1 जनवरी 2018 को यूट्यूब बिहार सेवा के माध्यम से मिशन निशुल्क तकनीकी ज्ञान और मिशन जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी. एक सीधा सादा ग्रामीण युवक सामाजिक सरोकार की अहमियत को दिल मे आत्मसात कर निकल पड़ा था सेवा के मार्ग पर, चाहत थी, कल्पनायें थी-“समाज हित ,प्रदेश हित, देश हित, जगत हित मे व्यापक स्तर पर कुछ करने की” पर सीमित संसाधनों के कारण शुरुआत प्रदेश स्तर से की.. मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लाने का मिशन शुरू किया.तकनीकी ज्ञान से लोगों को जोड़ा, सूचनाओं की पहुंच गाँव गाँव ले जाने का भरपूर प्रयास किया. इन बर्षों की यात्रा मे आप सब से मिले स्नेह और प्रोत्साहन के मै दिल से अभारी हुँ।