Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale: अब घर बैठे मोबाईल से सिर्फ 5 मिनट में भूमि खतियान निकाले – Full Information : अगर आप बिहार में रहते हैं और अपनी जमीन का खतियान निकालना चाहते हैं, तो आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से सिर्फ 5 मिनट में Bihar Bhumi Khatiyan ऑनलाइन निकाल सकते हैं। हम आपको पूरी प्रक्रिया बताएंगे कि कैसे आप Bihar Bhumi Sudhar Portal का इस्तेमाल करके अपने जमीन का खतियान आसानी से देख सकते हैं। इस लिए आपको सलाह दी जाती है कि आप हमारी आर्टिकल को ध्यानपुर्वक अंत तक पढ़े और इन आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी जमीन की जानकारी जैसे खतियान, जमाबंदी आदि चेक कर सकते हैं। चाहे आप अपने गांव की जमीन की डिटेल जानना चाहें या फिर किसी और जगह की, सबकुछ अब आपके हाथों में है।
Table of Contents
Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale – Overview
Article Name | Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale |
Department | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार पटना |
Portal Name | Bihar Bhumi Sudhar Portal |
Official Website | biharbhumi.bihar.gov.in |
Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Dekhen?
क्या आप भी बिहार में अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं? तो आपको अब चिंता करने की कोई बात नहीं है, बिहार सरकार ने आपकी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी को बिहार भूमि सुधार पोर्टल Bihar Bhumi Sudhar Portal पर ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब आप घर बैठे, सिर्फ 5 मिनट में अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से अपना भूमि खतियान देख सकते हैं।

Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale
खतियान क्या होता है? Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale
खतियान एक भूमि रिकार्ड या ज़मीन का किताब है जो कि इसमें खतियान धारी किसान के नाम, पिता का नाम,मौजा(गांव) का नाम,जाति,थाना नंबर,अंचल का नाम, जिला का नाम,राज्य का नाम,खाता नंबर,खेसरा नंबर(प्लाट नंबर),जमीन(खेत) के चौहदी, जमीन का दखल और दखल का स्वरुप,नवैयत/जमाबंदी नंबर जैसी ज़मीन की पुरी जानकारी होती है। इसमें बताया जाता है कि जमीन का मालिक कौन है, उसकी स्थिति क्या है, और इसका उपयोग किस लिए हो रहा है।इसके अलावा, खतियान में भूमि पर किए गए पिछले लेन-देन और मालिकों का रिकॉर्ड भी शामिल होता है।
बिहार में खतियान के प्रकार Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale
- रैयती खतियान
- सिकमी खतियान
- मुस्त्वाहा खतियान
- मुक्त तनाजा खतियान
- बिहार सरकार का खतियान
- भारत सरकार का खतियान
Bihar Khatiyan PDF Download करने की प्रक्रिया इस प्रकार है?
अगर आप बिहार में अपनी ज़मीन के खतियान की PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सही जगह पर आए हैं। हमने कुछ आसान स्टेप बताया है जिसकी माध्यम से आप खतियान की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। जो निम्न प्रकार हैं
- सबसे पहले अपको, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप खतियान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘खतियान’ या ‘जमाबंदी’ के विकल्प को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपनी ज़मीन की जानकारी जैसे कि खाता नंबर, गांव, और मौजा भरें। यह जानकारी सही से भरना ज़रूरी है।
- सही जानकारी भरने के बाद, आपको खतियान की PDF डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और PDF को अपने डिवाइस पर सेव करें।
खतियान से रसीद कैसे कटवाएं?
आपको बता दूं कि खतियान से सीधे रसीद यानी की मालगुजारी नहीं कटवा सकते हैं।रसीद कटवाने के लिए सबसे पहले आपको खतियान के माध्यम से अपनी ज़मीन का जमाबंदी कराना होगा। जमाबंदी प्रक्रिया के लिए खतियान पर दिए गए सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज़ का उपयोग किया जाएगा।जमाबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप अपनी ज़मीन की रसीद राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यालय में जाकर कटवा सकते हैं।
- Bihar Parimarjan Plus Portal: अपनी छूटे हुए ज़मीन इंटरनेट पर ऑनलाइन कैसे चढ़ाए। घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में – Full Information
- बिहार में अब नहीं होगा ज़मीन सर्वे का काम? Bihar Bhumi Survey New Notice : CM नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला, No1 जानें चौंकाने वाले कारण
Step By Step Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024 Process
अगर आप बिहार में अपनी ज़मीन का खतियान ऑनलाइन देखना या निकालना चाहते हैं। तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके बाद आप अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।

Bihar Khatiyan Kaise Nikale
- सबसे पहले अपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi पर Login करना होगा।
- जैसे ही आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे आपके सामने होम पेज ओपन होगा, यहां पर आपको अपना खाता देखें का विकल्प खोजें और उस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- फिर उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें बिहार के सभी जिलों का नक्शा होगा। उसमें अपने जिले का चयन करें।
- अब आपके सामने आपके द्वारा चुने गए जिले का नक्शा खुल जाएगा। इसमें निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:

Khatiyan Kaise Nikale
- कुल अंचल
- कुल मौजा
- कुल खाताधारी
- कुल खाता
- कुल खेसरा
- इनमें से आपको अंचल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने मौजा का चयन करें।
- मौजा का चयन करने के बाद, आपको खतियान की पूरी जानकारी दिखाई देगी जिसमें खातेदार के नाम और ज़मीन की जानकारी शामिल होगी।
Bihar Khatiyan Kaise Nikale – Important Links
Bihar Online Khatiyan Direct Link | Click Here |
Bihar Parimarjan Plus Portal | Click Here |
Bihar Dakhil Kharij Online Apply | Click Here |
Bhu Naksha Bihar Online | Click Here |
Bihar Jamabandi Check Register-2 | Click Here |

बिहार सेवा यूट्यूब चैनल और वेब पोर्टल www.onlinebihar.in एक गैर सरकारी मिशन का नाम है. सरकार से इस पोर्टल या चैनल का कोई सम्बंध नहीं है. हमारा प्रयास है कि हम सरकारी योजनाओं की जानकारी ज़न ज़न तक पहुंचाये और आज के डिजिटल युग मे लोगों को तकनीकी ज्ञान निशुल्क प्रदान कर एक प्रगतिशील और समुन्नत समाज की रचना मे अपना युगधर्म निभाए. मैं रंजन, बिहार के औरंगाबाद से हूं. मैंने 1 जनवरी 2018 को यूट्यूब बिहार सेवा के माध्यम से मिशन निशुल्क तकनीकी ज्ञान और मिशन जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी. एक सीधा सादा ग्रामीण युवक सामाजिक सरोकार की अहमियत को दिल मे आत्मसात कर निकल पड़ा था सेवा के मार्ग पर, चाहत थी, कल्पनायें थी-“समाज हित ,प्रदेश हित, देश हित, जगत हित मे व्यापक स्तर पर कुछ करने की” पर सीमित संसाधनों के कारण शुरुआत प्रदेश स्तर से की.. मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लाने का मिशन शुरू किया.तकनीकी ज्ञान से लोगों को जोड़ा, सूचनाओं की पहुंच गाँव गाँव ले जाने का भरपूर प्रयास किया. इन बर्षों की यात्रा मे आप सब से मिले स्नेह और प्रोत्साहन के मै दिल से अभारी हुँ।